बिलासपुर में फिर दस्तक देने लगा कोरोना, सिम्स कोविड वार्ड में भर्ती हुई पहली मरीजस्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, संपर्क में आए लोगों की जांच और ट्रैकिंग शुरू

शहर में धीरे-धीरे कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। जहां अब तक संक्रमित मरीज घर पर ही आइसोलेशन में सामान्य उपचार ले रहे थे और अस्पतालों के कोविड वार्ड खाली पड़े थे, वहीं अब सिम्स के कोविड वार्ड में पहली बार एक संक्रमित महिला को भर्ती किया गया है।जानकारी के अनुसार, सिम्स में भर्ती महिला मरीज कोटमी सोनार की रहने वाली है। सिम्स जैसे बड़े अस्पताल के कोविड वार्ड में अभी फिलहाल यही एक मरीज भर्ती है, जो बिलासपुर शहर से बाहर की है।कोरोना मरीज के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। संक्रमित महिला के संपर्क में आए सभी लोगों की पहचान की जा रही है और कुछ की जांच और ट्रैकिंग भी शुरू कर दी गई है।स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles