30.9 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

बिलासपुर पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव,भाजपा कोर कमेटी की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिला भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक ली, जिसमें संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ शासन से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में नगर निगम मंडलों के विस्तार और एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर विशेष तौर पर चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इन विषयों पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेजे जा रहे हैं, जिन पर शीघ्र फैसला लिया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में केंद्र सरकार के ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान की समीक्षा की गई। डिप्टी सीएम ने जिले में चल रहे अभियान की प्रगति पर संतोष जताते हुए इसे और प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता से सीधे जुड़ने वाले इन अभियानों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। भाजपा कोर कमेटी की बैठक में आगामी संगठनात्मक और जनसंपर्क कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर पार्टी की योजनाओं और नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। बैठक में जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles