राजिम में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद आपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद पुलिस को दे रहे चुनौती

राजिम से एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दोपहर को एक युवक ज्वेलर्स की दुकान से सोने की चेन लेकर फरार हो गया। घटना राजिम थाना क्षेत्र के गोवर्धन चौक स्थित ओम ज्वेलर्स की बताई जा रही है। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार एक अज्ञात युवक ओम ज्वेलर्स की दुकान पर सोना खरीदने के बहाने पहुंचा। उस समय दुकान पर प्रभात सोनी मौजूद थे, जबकि उनका भाई किसी काम से बाहर गया हुआ था। युवक ने दुकानदार से सोने की चेन दिखाने की मांग की। प्रभात ने शोकेस से एक चेन निकालकर दिखाई, लेकिन युवक ने वह पसंद नहीं की। इसके बाद जब प्रभात दूसरी चेन निकालने के लिए झुके, तभी युवक पहली चेन उठाकर मौके से भाग खड़ा हुआ।बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले से अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ी कर रखी थी, जिसकी चाबी भी बाइक में लगी थी। चोरी करते ही उसने बाइक स्टार्ट की और नवापारा की ओर फरार हो गया। दुकानदार ने बस स्टैंड तक उसका पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। हालांकि अब रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles