प्यार में अंधी नवविवाहिता ने पति को सरेराह पिटवाया!बिलासपुर में शादी के 14 दिन बाद ही पूरे जेवरात लेकर आशिक संग फरार हो गयी

जिस देश में पहले प्रेम विवाह के नाम पर आशिक संग मिलकर पति के टुकड़े-टुकड़े किए जा रहे थे…अब वहीं अरेंज मैरिज के रिश्ते भी कत्लगाह बनते जा रहे हैं। न कोई मोह, न कोई शर्म…अब पत्नी ही अपने आशिक से पति को बीच सड़क पर पिटवाकर… ससुराल के गहने लेकर रफूचक्कर हो रही है।ऐसी ही एक एक सनसनीखेज घटना इस बार बिलासपुर से सामने आई है…जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। देशभर में प्रेम-प्रसंग के चलते रिश्तों का खून आम होता जा रहा है। पहले जहां प्रेम विवाहों में पत्नियां अपने आशिकों संग मिलकर पति की हत्या कर उसे ड्रम में ठिकाने लगा रही थीं, वहीं अब अरेंज मैरिज भी सुरक्षित नहीं रही।

कुछ ऐसा ही सनसनीखेज मामला अब बिलासपुर से सामने आया है, जिसने रिश्तों की बुनियाद को झकझोर कर रख दिया है।थाना तोरवा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने शादी के महज 14 दिन बाद न सिर्फ अपने प्रेमी के साथ फरार होने की योजना रची, बल्कि उससे अपने पति की सरेराह पिटाई भी करवाई। वारदात के दिन युवती अपने पति के साथ मायके से लौट रही थी, तभी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों में सवार चार युवकों ने उन्हें घेर लिया और पति के साथ मारपीट की। इसके बाद महिला अपने ससुराल से मिले गहने लेकर आशिक संग फरार हो गई।बताया जा रहा है कि युवती का शादी से पहले अनिल साहू नाम के युवक से प्रेम संबंध था, जो अब उसकी फरारी का मुख्य आरोपी है।

पीड़ित वर पक्ष का आरोप है कि यह सब एक सोची-समझी साजिश के तहत हुआ, और उनकी बहू ने योजना के मुताबिक पति को पिटवाकर प्रेमी के साथ भागने की स्क्रिप्ट पहले से लिख रखी थी।घटना के बाद से पीड़ित परिवार डरा-सहमा है और बार-बार तोरवा थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगा रहा है। उनका कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई में लापरवाही बरत रही है।पीड़ित पक्ष की मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। यह मामला एक बार फिर यह सोचने को मजबूर करता है कि क्या रिश्तों की नींव अब स्वार्थ, धोखे और लालच पर टिक गई है।समाज में रिश्तों की विश्वसनीयता पर लगातार उठते सवाल अब बेहद गंभीर हो चुके हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles