36.8 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

बिलासपुर के पूर्व विधायक को धमकी देने वाला बच्चा यादव यूपी से गिरफ्तार पूर्व विधायक की बेटी को उठाने और फिरौती मांगने के मामले में एसएसपी ने किया खुलासा

बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय को मोबाइल पर जान से मारने और उनकी बेटी को अगवा करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने फोन कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी और रकम न देने पर बेटी को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी।एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर सकरी पुलिस और SIB टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक शैलेश पांडेय को 25 जून को अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन पर कॉल कर धमकी दी गई थी।आरोपी ने कहा कि अगर 20 लाख रुपये नहीं दिए गए तो वह उनकी बेटी को उठा लेगा। गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तत्काल थाना सकरी में शिकायत दर्ज कराई। FIR दर्ज होते ही एडिशनल SP राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन में सकरी थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई, जिसने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की।आरोपी की पहचान चंचल झा उर्फ बब्बन पाण्डेय उर्फ बच्चा यादव निवासी वार्ड क्रमांक-10, रानीगंज थाना मझगांव, जिला मधुबनी बिहार के रूप में हुई है।आरोपी दिल्ली में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत रहा है और वर्तमान में प्रयागराज रेलवे स्टेशन के पास किराए के मकान में निवास कर रहा था।प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।पुलिस की ततपरता पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी मदद से महज छह घंटे में आरोपी को ट्रेस कर दबोच लिया गया। इस कार्रवाई में थाना सकरी पुलिस और SIB टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी के अन्य आपराधिक नेटवर्क और मंशा की भी जांच कर रही है। मामले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी और सख्त कर दी गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles