सिम्स स्थित शीतला माता मंदिर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा सम्पन्न

बिलासपुर, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथ यात्रा बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। सिम्स परिसर स्थित शीतला माता मंदिर से रथ यात्रा की शुरुआत हुई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। चेहरा पहरा की रस्म गौसेवक विपुल शर्मा द्वारा पूरी श्रद्धा के साथ निभाई गई। रथ यात्रा की शुरुआत पुजारी गोपाल कृष्ण रामानुज दास द्वारा मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और महाआरती के पश्चात की गई।

इसके बाद भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और बलभद्र महाप्रभु भव्य रथ पर आरूढ़ होकर नगर भ्रमण को निकले। यात्रा के दौरान भक्तों के ‘हरि बोल’ और ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। रथ यात्रा मार्ग में भक्तों के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष रूप से पुरी का प्रसिद्ध खाजा प्रसाद वितरित किया गया। रथ यात्रा के दर्शन हेतु शहरवासियों में भारी उत्साह देखा गया।

बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बड़ी श्रद्धा से भगवान के दर्शन करने पहुंचे। इस अवसर पर पंडित सांतनु पांडे, आशीष यादव, अक्षय गुप्ता, काव्य सोमवार, पुष्पदंत शर्मा, विपुल शर्मा और आशुतोष अवस्थी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सम्पूर्ण आयोजन शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles