38.7 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

ऑपरेशन शंखनाद फिर रहा सफल, जशपुर पुलिस ने छुड़ाए 37 गौवंश, एक तस्कर गिरफ्तार अब तक 1100 से अधिक गौवंशों को दिलाई मुक्ति, तस्करों पर शिकंजा कसती जा रही पुलिस

जशपुर पुलिस को गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सिटी कोतवाली और मनोरा क्षेत्र से कुल 37 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी गजिंदर लोहारा को गिरफ्तार किया गया है, जो झारखंड के गुमला जिले का रहने वाला है।पुलिस को सटीक सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली क्षेत्र के किनकेल-हाथीसार जंगल में छापेमारी कर 21 गौवंश बरामद किए गए। तस्कर जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले, लेकिन उनकी पहचान कर ली गई है और जल्द गिरफ्तारी तय है।

वहीं, चौकी मनोरा पुलिस ने बोरोकोना जंगल क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी गजिंदर को रंगे हाथ पकड़ा और उसके कब्जे से 16 गौवंश बरामद किए।पूछताछ में गजिंदर ने बताया कि वह लोधमा निवासी अफसर खान के कहने पर इन गौवंशों को गोविंदपुर झारखंड ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चल रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत अब तक 1100 से अधिक गौवंशों को मुक्त कराया जा चुका है और 128 तस्करों को जेल भेजा जा चुका है। एसएसपी ने दोहराया कि गौ तस्करी के खिलाफ यह अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles