
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई ।जिसमें निरीक्षक संजय सिन्दे एवं सायबर सेल के सदस्य गण लगातार पेडिंग सायबर फाड और भागे हुये आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाने का लगातार प्रयास कर रहे थे। जिसके परिणाम स्वरूप फरसगांव पुलिस को 05 अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त हुयी है।

गौर तलब है कि उक्त आरोपियों के विरूद्ध कुल 11 राज्यों में 17 अलग-अलग स्थानों पर एक करोड़ सत्तर लाख के सायबर फाड के मामलें दर्ज हुए है। थाना फरसगांव में 4 अलग – अलग अपराध में भी उक्त आरोपीगण फरार थे।जिसमें म्यूल एकाउण्ट धारक एवं प्रथम लेयर के आरोपी भावेश तारम को गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ की गयी। जिसके परिणामस्वरूप म्यूल एकाउण्ट के लेयर 2. लेयर 3 के शातिर आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गयी। थाना फरसगांव में 03 अन्य म्यूल एकाउण्ट के विरूद्ध भी 03 अलग-अलग अपराध में मामला दर्ज किया गया है।




