रेत का अवैध उत्खनन कालाबाजारी कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन, जल सत्याग्रह कर जताया विरोध,निदान नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन

प्रदेश में अवैध उत्खनन और रेत की कालाबाजारी पर लगातार विरोध केश्वर देखे जा रहे हैं प्रदेश के विभिन्न स्थानों से लगातार सामने आ रहे अवैध उत्खनन और कालाबाजारी के साथ अवैध भंडारण को लेकर सरकार द्वारा कार्रवाई की जा रही है लेकिन इस पर रोकथाम नहीं लग रही है जिसके मद्देनजर बुधवार को बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जल सत्याग्रह प्रदर्शन किया गया।

मंगला धुरीपारा मैं मौजूद अरपा नदी के तट पर पहुंचकर जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष विजय केसरवानी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पानी में उतरकर अवैध उत्खनन और कालाबाजारी पर प्रहार किया उन्होंने कहा कि जिस तरह से मौजूदा समय में रेत की कालाबाजारी हो रही है वह आम जनजीवन के लिए बेहद ही निराशाजनक है 15 जून से सरकार ने नदियों पर खनन पर रोक लगा दी है

लेकिन अभी भी अवैध उत्खनन धड़ल्ले से चल रहा है। यही नहीं स्वीकृत रेत घाट मौजूदा समय में बंद है और अवैध उत्खनन पर जोर दिया जा रहा है जबकि केवल कुछ ट्रैक्टर पकड़ कर सरकार अपनी वही कर रही है इस पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि अगर इस जल सत्याग्रह के बाद भी इस दिशा में कोई पहल नहीं होती है तो कांग्रेस कमेटी रेत घाटों में पहुंचकर वहां विरोध प्रदर्शन करेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles