37.3 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

कटघोरा से रतनपुर तक हाथी की दस्तक, वन विभाग ने बढ़ाई सतर्कता हाथी की मूवमेंट पर 24 घंटे निगरानी, ग्रामीणों को मुनादी से किया जा रहा सतर्क

कटघोरा वनमंडल की सीमा पार कर एक जंगली हाथी अब बिलासपुर वनमंडल के रतनपुर रेंज में प्रवेश कर चुका है। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है और ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। बिलासपुर वनमंडल के रतनपुर रेंज में एक जंगली हाथी की सक्रियता की पुष्टि हुई है, जो कटघोरा से होते हुए यहां तक पहुंचा है। फिलहाल हाथी गांवों की सीमाओं के आसपास घूम रहा है। इसे देखते हुए वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है और लगातार निगरानी कर रही है।

प्रभारी डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि सभी संवेदनशील इलाकों में सरपंचों और जनप्रतिनिधियों को अलर्ट किया गया है, और लोगों से जंगल के पास न जाने की अपील की गई है।विभागीय आकलन है कि यह हाथी बेलगहना या अचनाकमार टाइगर रिजर्व की ओर रुख कर सकता है। वन विभाग की टीमें लगातार पहरेदारी कर रही हैं और हाथी की हर गतिविधि पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है।

संभावित खतरे को देखते हुए बिजली विभाग को भी सतर्क कर दिया गया है ताकि हादसे से बचा जा सके। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। आम जनता से अपील की गई है कि यदि हाथी को देखें या उसकी आवाज सुनें तो तत्काल वन अमले को सूचना दें और जंगल के आसपास न जाएं। यह पूरी व्यवस्था आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles