
मस्तुरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा की तस्करी कर रहे एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नीरज वर्मा उर्फ मोनू वर्मा निवासी पंधी थाना सीपत, अपने वाहन वेगनआर कार में उड़ीसा से गांजा लेकर गनियारी की ओर जा रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जयरामनगर रलिया तिराहा मोड़ के पास पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।पुलिस की जांच में आरोपी के कब्जे से एक सफेद बोरी में रखे 20 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग ₹2.01 लाख आंकी गई है।इसके साथ ही आरोपी से ₹10,000 का मोबाइल फोन और 5 लाख की वेगनआर कार भी जब्त की गई है।

कुल ज़ब्ती की कीमत ₹7.11 लाख बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गांजा बेचने के इरादे से उड़ीसा से बिलासपुर की ओर लाया था।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई, जिसमें एएसपी अनुज कुमार, डीएसपी एलसी मोहले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मस्तुरी हरिशचन्द्र टाण्डेकर और उनकी टीम ने तत्परता से घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। इस अभियान में निरीक्षक सुजान जगत, गणेश राम महिलांगे, संजय बजारे, राकेश भारद्वाज, ACCU टीम के प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप और आरक्षक अविनाश कश्यप का भी सराहनीय योगदान रहा। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।




