37.3 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

मुंगेली वनमंडल में 30 एकड़ अतिक्रमित जमीन खाली वन विभाग की सख्त कार्रवाई, ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर काम

मुंगेली वन मंडल में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई तेज़ हो गई है। वन भूमि की सुरक्षा को लेकर डीएफओ अभिनव कुमार के निर्देश पर लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में करीब तीस एकड़ वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। डीएफओ कार्यालय, मुंगेली से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में मुंगेली वनमंडल अंतर्गत कक्ष क्रमांक 1525 में करीब 30 एकड़ क्षेत्रफल में फैले अतिक्रमण को हटाया गया। यह कार्रवाई 18 जून को की गई थी, जिसमें वन विभाग को जिला प्रशासन और पुलिस बल का भी सहयोग प्राप्त हुआ। वनमंडल अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि उन्हें मुख्यालय से निर्देश प्राप्त हुआ था कि जहां भी अवैध रूप से अतिक्रमण की आशंका हो, वहां सतर्कता से कार्रवाई की जाए। इस अभियान के तहत चिन्हांकित क्षेत्र में वन भूमि को खाली कराते हुए अतिक्रमणकारियों को हटाया गया।

उन्होंने बताया कि हमें मुख्यालय से निर्देश मिला था कि अवैध अतिक्रमण वाली भूमि को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए। हमने कक्ष क्रमांक 1525 में 30 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया। इस कार्य में जिला प्रशासन और पुलिस का विशेष सहयोग मिला। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि हमारी वनभूमि सुरक्षित रह सके और नए अतिक्रमण को बढ़ावा न मिले। वन विभाग की यह सख्त कार्यवाही न केवल वन क्षेत्र की रक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि यह भविष्य में होने वाले अतिक्रमण के प्रयासों को भी रोकने में सहायक साबित होगी। विभाग का कहना है कि आगे भी ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी। मुंगेली वनमंडल की यह कार्रवाई वन भूमि की सुरक्षा के लिए एक अहम कदम मानी जा रही है। वन विभाग ने साफ किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और किसी भी अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles