37.3 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

राशन वितरण में अब तक 81% लक्ष्य हासिल, तीन महीने की राहत योजना ने पकड़ी रफ्तार, बचे हितग्राहियों को भी जल्द मिलेगा राशन प्रशासन ने तेज की कवायत

राज्य सरकार द्वारा तीन महीने का राशन एक साथ वितरित करने की योजना का पहला महीना पूरा हो चुका है। जिले में अब तक 81% से अधिक हितग्राहियों को राशन मिल चुका है। बाक़ी बचे हितग्राहियो तक भी राशन पहुंचाने की कवायद तेज कर दी है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में तीन महीने का राशन एक साथ वितरित किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी जरूरतमंदों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना है ताकि किसी भी आपात परिस्थिति या बारिश के मौसम में भी राशन की कमी न हो।

जिले के खाद्य अधिकारी अमृत कुजूर ने बताया कि जिले में कुल 5 लाख 65 हजार राशन कार्डधारी हैं, जिनमें से करीब 4 लाख 60 हजार हितग्राहियों को राशन वितरित किया जा चुका है। यानी करीब 81% वितरण पूरा कर लिया है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर तीन महीने का राशन एक साथ दिया जा रहा है। योजना के बचे लाभार्थियों को राशन जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।

अधिकारी ने अपील की है कि जो भी हितग्राही अभी तक राशन नहीं ले सके हैं, वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी राशन केंद्र में जाकर प्राप्त करें। वितरण प्रक्रिया अब भी जारी है। जिले में तीन महीने के राशन वितरण की यह व्यवस्था गरीबों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। यदि किसी को राशन वितरण में कोई परेशानी हो रही है या कोई शिकायत है, तो वह अपने क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक या संबंधित अधिकारी को इसकी जानकारी देकर समाधान पा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles