
थाना शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत दोनो आदतन बदमाशो के द्वारा लोहर्सी शराब दुकान के समीप स्थित चखना दुकान में बैठे होने के दौरान एक व्यक्ति से शराब पीने के लिए पैसे मांग करना नहीं देने पर अश्लील गाली गलौच करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई थी जिसकी रिपोर्ट के आधार पर bNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिनके द्वारा अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा जा चुका है।




