दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का ऐतिहासिक प्रदर्शन माल लदान में 64.61 मिलियन टनराजस्व में ₹7807.88 करोड़ की पहली तिमाही में बड़ी उपलब्धि

देश की ऊर्जा और औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखला की रीढ़ बन चुका दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में माल लदान और राजस्व अर्जन के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड रच दिया है। रेलवे ने अप्रैल से जून 2025 के बीच 64.61 मिलियन टन माल लदान किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.03% अधिक है। इस दौरान माल ढुलाई से ₹7807.88 करोड़ का राजस्व अर्जित हुआ, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से ₹403.80 करोड़ अधिक है यह अब तक का सर्वश्रेष्ठप्रथम तिमाही प्रदर्शन है।रेलवे द्वारा इस उपलब्धि के साथ-साथ यात्री सुविधाओं में भी उल्लेखनीय कार्य किया गया है।

रथयात्रा और श्रावण मास जैसे पर्वों के मद्देनज़र विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया, वहीं माल ढुलाई को सुलभ बनाने हेतु कई गुड्स शेड्स को सक्रिय किया गया है। कोल लोडिंग के लिए कलमना और रामटेक, फूड ग्रेन लदान के लिए कमालपुर, और आयरन ओर के लिए भानुप्रतापपुर शेड को पुनः चालू किया गया है। साथ ही रायपुर और चंदिया में एक्सक्लूसिव कंटेनर टर्मिनल सुविधा विकसित की गई है। रेलवे भविष्य में भी देश की औद्योगिक ज़रूरतों को पूरा करते हुए रिकॉर्ड लदान के लिए तत्पर रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles