पिकअप में छलक रहा था खून 7 मवेशियों की बेरहम तस्करी करते पुलिस ने पकड़ा

जांजगीर चांपा जिले के थाना शिवरीनारायण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मवेशियों की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।मुखबिर की सूचना पर ग्राम केरा रोड की ओर से आ रही पिकअप वाहन को दुरपा मोड़ के पास रोका गया, जिसमें 7 नग गाय, बैल और बछड़े निर्दयता पूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे। उनके शरीर पर चोट के निशान और खून निकलते देख पुलिस तुरंत हरकत में आई।पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम संजय कुमार जांगड़े निवासी केरा थाना नवागढ़ बताया।उसने स्वीकार किया कि वह केरा से बिलाईगढ़ टुंड्री की ओर मवेशी तस्करी के इरादे से निकला था। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पिकअप वाहन जब्त कर मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।इस कार्रवाई में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पूरी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देशन व एएसपी उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में की गई। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles