ऑपरेशन तलाश में छत्तीसगढ़ पुलिस की ऐतिहासिक सफलता, बिलासपुर जिला बना अव्वल जून में ढूंढ निकाले गए 4472 लापता, बिलासपुर पुलिस ने खोजे सबसे ज्यादा 1056 गुमशुदा

छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘ऑपरेशन तलाश’ अभियान को जून माह में बड़ी सफलता मिली है।राज्य भर में एक जून से 30 जून तक चले इस विशेष अभियान के तहत कुल 4472 लापता महिला-पुरुषों को पुलिस ने सकुशल ढूंढ निकाला।पुलिस मुख्यालय के आईजी अजय यादव के मार्गदर्शन और डीजीपी अरुण देव गौतम के निर्देश पर शुरू किए गए इस राज्यस्तरीय ऑपरेशन में बालिग लापता व्यक्तियों को खोजने का सुनियोजित प्रयास किया गया।इस पूरे अभियान में बिलासपुर जिला सबसे आगे रहा, जहां से पुलिस ने 1056 गुमशुदा व्यक्तियों को दस्तयाब किया। इसमें अपहरण और गुमशुदगी के सभी वर्गों के केस शामिल थे। बिलासपुर पुलिस की यह उपलब्धि पूरे प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ रही। इसके बाद दुर्ग जिला 807 मामलों के साथ दूसरे, महासमुंद 267 के साथ तीसरे, और रायपुर 217 मामलों के साथ चौथे स्थान पर रहा।राज्यभर की पुलिस टीमों ने न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि देश के विभिन्न राज्यों जैसे मध्यप्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, झारखंड, दिल्ली, तमिलनाडु आदि में भी तलाश अभियान चलाया।इन प्रयासों से 252 महिला पुरुषों को दूसरे राज्यों से सकुशल लाकर उनके परिजनों से मिलाया गया। यह पहला मौका है जब छत्तीसगढ़ में बालिग गुमशुदा व्यक्तियों की खोज के लिए इतने व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया है, जिसकी सफलता ने पूरे पुलिस महकमे को नई दिशा दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles