इसी मई आयोजित होगी सामान्य सभा अगले सप्ताह मेयर इन काउंसिल की बैठक, बड़े प्रस्ताव होंगे स्वीकृत पार्षद रखेंगे अपने वार्ड की समस्या

नगर निगम के नियम के अनुसार हर दो महीने में सामान्य सभा का आयोजन होना है जिसके माध्यम से पार्षद अपने वार्डों की समस्या यहां रख सकते हैं तो वहीं बड़े प्रस्ताव को सामान्य सभा से पारित कराकर इसे शासन के पास भेज कर शहर में विकास को भी गति दी जा सकती है बिलासपुर नगर निगम का चुनाव होने के बाद अप्रैल महीने में सामान्य सभा आयोजित हुई थी जिसके बाद अब जुलाई महीने में सामान्य सभा का आयोजन होना था इसके लिए नगर निगम सभापति ने आयुक्त को पत्र लिख दिया है लेकिन सामान्य सभा को लेकर फिलहाल किसी भी तरह की कोई सुगबुगाहट नजर नहीं आती क्योंकि नगर निगम का मानना है कि अभी सामान्य सभा के लिए ऐसा कोई एजेंडा नहीं है जिस पर सामान्य सभा कराई जाए लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही दो बड़े प्रस्ताव आने हैं लिहाजा नगर निगम की मेयर एनकाउंसिल की बैठक अगले सप्ताह आयोजित होने जा रही है तो वहीं उम्मीद है कि इन प्रस्तावों की स्वीकृति के लिए सामान्य सभा का आयोजन हो जो इस महीने के अंत तक आयोजित हो सकता है इस संबंध में नगर निगम की महापौर में जानकारी दी की शहर के विकास के लिए वह प्रतिबंध है और पार्षदों को होने वाली समस्या का निराकरण भी किया जा रहा है लेकिन नियम अनुसार सामान्य सभा करनी है लिहाजा जल्द ही इस पर कार्य किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles