28.3 C
Bilāspur
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

बिलासपुर में शिव मंदिर बना चोरी का निशाना, ताला तोड़कर दानपेटी से ₹11,000 की नकदी ले उड़ा अज्ञात चोर सुबह पूजा करने पहुंचे पुजारी के उड़ गए होश, सिविल लाइन्स पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच

बिलासपुर शहर के शुभम विहार स्थित शिव मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट और दानपेटी का ताला तोड़कर 11,000 रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना बीते बुधवार रात की बताई जा रही है। गुरुवार सुबह मंदिर के पुजारी रामफल मिश्रा जब रोज की तरह पूजा करने पहुंचे, तो मंदिर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए।सीएसपी ने बताया कि उन्हें पुजारी से मिली जानकारी के अनुसार 3 जुलाई की रात 8 बजे वे मंदिर में ताला लगाकर घर गए थे। सुबह 5 बजे जब पूजा करने लौटे तो देखा मंदिर का चैनल गेट और दानपेटी दोनों के ताले टूटे हुए थे। दानपेटी मंदिर के हैंडपंप के पास बिखरी पड़ी थी और उसमें रखी नकदी रकम चोरी हो चुकी थी। पुजारी ने तत्काल इसकी लिखित शिकायत सिविल लाइन्स थाना में दर्ज कराई।पुलिस ने शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए बीएनएस की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।जांच अधिकारी उप निरीक्षक विष्णु प्रसाद यादव को विवेचना सौंपी गई है। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।शहर के एक धार्मिक स्थल में चोरी की घटना से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी है।हालांकि इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles