
सरकंडा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला 3 जुलाई को दर्ज हुआ था, जब पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट दी कि मोहल्ले का युवक स्कूल जा रही उसकी बेटी से अनुचित व्यवहार कर रहा था।रिपोर्ट मिलते ही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पांडेय की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी भोलू उर्फ विकास दास मानिकपुरी को अटल आवास सरकंडा क्षेत्र से पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने घटना को लेकर स्वीकारोक्ति दी।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की गम्भीर धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।




