मोहर्रम सवारी में उपद्रव करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, बारिश में भिगोते हुए पैदल पहुंचाया कोर्टधार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास महंगा पड़ा, तीनों आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मोहर्रम सवारी के दौरान विघ्न डालने और धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों द्वारा सवारी के दौरान गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और नाली का पानी फेंकने की कोशिश की गई थी।

घटना 7 जुलाई की सुबह करीब 4 बजे की है, जब तैबा चौक तालापारा से खपरगंज जा रही सुन्नी समाज की मोहर्रम सवारी के दौरान खपरगंज चौक के पास आरोपियों सुहैल खान, मोहम्मद समीर रजा और जुनैद रजा ने सवारी को रोककर धार्मिक प्रतीकों से छेड़छाड़ की और गाली-गलौज करते हुए महिलाओं से बदसलूकी की। साथ ही, धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से सवारी पर गंदा पानी और गोबर डालने का प्रयास किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली की टीम ने तत्काल एक्शन लिया। मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।इस संबंध में गम्भीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय एवं उनकी टीम सउनि गजेन्द्र शर्मा, प्रआर विनोद यादव, आरक्षक गोकुल जांगड़े, धीरेन्द्र सिंह, नतनाकर राजपूत, राधारमण, नवल पैकरा और राहुल जगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने दो समुदायों के बीच तनाव फैलाने की कोशिश को समय रहते काबू में कर लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles