भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में लिया भाग सांसदों-विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का किया शुभारंभ, संगठन और सेवा को बताया पार्टी की आत्मा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया और इसके बाद छत्तीसगढ़ भाजपा के सांसदों एवं विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश सहित तमाम वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।श्री नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सेवा, मूल्य और विचार का जीवंत आंदोलन है।

उन्होंने संगठन के महत्व, जनसेवा की भूमिका और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी पर विशेष जोर दिया। साथ ही सांसदों और विधायकों को पार्टी की रीति-नीति से गहराई से जुड़कर जन-जन तक कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने और विपक्ष के दुष्प्रचार का तथ्यों के साथ जवाब देने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि यह नेतृत्व निर्माण और संगठन सशक्तिकरण की आधारशिला है। नड्डा ने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों को छत्तीसगढ़ के हर गांव और हर घर तक ले जाएं, ताकि संगठन के साथ जनसमर्थन का सेतु और मजबूत हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles