युवती से मोबाइल लूटना पड़ा महंगा, सीसीटीवी से हुई पहचान जशपुर पुलिस की सतर्कता से आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

कुनकुरी क्षेत्र में नर्सिंग ड्यूटी कर हॉस्टल लौट रही युवती से मोबाइल फोन लूटकर भागा आरोपी ज्यादा देर तक फरार नहीं रह सका। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर जशपुर पुलिस ने आरोपी आशीष विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।घटना 5 जुलाई की शाम करीब 7:20 बजे की है, जब पीड़िता हॉलीक्रॉस अस्पताल से ड्यूटी कर लौट रही थी।तभी चर्च गेट के पास एक युवक मोटरसाइकिल से मोबाइल छीनने का प्रयास करता है, असफल रहने पर वह भाग जाता है। कुछ देर बाद वही युवक दोबारा लौटता है और युवती से मोबाइल छीनकर फरार हो जाता है।घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और फुटेज को पहचान के लिए मुखबिरों के बीच सर्कुलेट किया गया। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी युवक ढोढीडांड निवासी आशीष विश्वकर्मा है, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर हिरासत में लिया।साक्ष्य मिलने पर आरोपी को पीड़िता से पहचान कराया गया, जहां उसने उसकी पुष्टि कर दी। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।इस पूरे मामले में थाना प्रभारी राकेश यादव और उनकी टीम की त्वरित कार्रवाई सराहनीय रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर बेहद संवेदनशील है और ऐसे मामलों में तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों और व्यापारियों से सीसीटीवी लगाने की अपील की गई है ताकि अपराधियों को जल्द पकड़ा जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles