
छत्तीसगढ़ के सड्डू निवासी अयान ख्वाजा ने देहरादून में आयोजित ऑल इंडिया ओपन नेशनल 2025 शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में सबसे ज्यादा स्कोर हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इस उपलब्धि ने राज्य का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है।अयान के पिता अफरोज ख्वाजा, जो अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग से जुड़े हैं, ने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। अयान ने यह सफलता भिलाई के प्रसिद्ध शूटिंग कोच नीरज निखिल साइमन के मार्गदर्शन में केवल दो महीने की मेहनत में हासिल की है।कोच नीरज निखिल साइमन के निर्देशन में यह लगातार तीसरी बार है जब उनके प्रशिक्षण में तैयार शूटर ने नेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले भी अयान ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में अयान का यह नाम अब युवा निशानेबाजों के लिए प्रेरणा बन गया है। उनकी सफलता यह दिखाती है कि सीमित समय और संसाधनों में भी जब जुनून और मार्गदर्शन हो, तो कोई भी शिखर दूर नहीं।




