गुरु पूर्णिमा पर सत्य साईं की हुई पूजा अर्चना, विधायक हुए शामिल,शताब्दी जन्मोत्सव के पहले देश भर में निकाली जा रही रथ यात्रा बिलासपुर में भी हो रहा आयोजन

श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथयात्रा का भ्रमण करने उद्देश्य 23 नवम्बर 2025 को श्री सत्यसाईं बाबा जी का 100 जन्म दिवस है। श्री सत्यसाईं बाबा जी के जन्म स्थल आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में बाबा जी के जन्म दिवस के दिन अत्यधिक भक्तों की आने की संभवना को देखते हुए वहां की व्यवस्था अव्यवस्थित ना हो जाये इसलिए पूरे देश भर में भक्तों की दर्शन के लिए हर गांव एवं हर जिले में श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथयात्रा का भ्रमण किया जा रहा है।इसी कड़ी में गुरुपूर्णिमा के दिन अन्नपूर्णा कालोनी, गणेश नगर मे दर्शन, वेदम, भजन, धन्यवाद संबोधन एवं महामंगल आरती, महाप्रसाद वितरण किया गया।

इस मौके पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक भी यहां पहुंचे और उन्होंने श्री सत्य साइन की पूजा अर्चना कर उनसे प्रदेश की खुशहाली की कामना की हर साल इसी तरह से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर समिति के सदस्य बाबा की पूजा अर्चना के बाद भोग भंडारे का आयोजन करते हैं। इस मौके पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा का यह पर्व हर गुरु और भक्त के लिए खास होता है। ऐसे में समिति के द्वारा किया गया या प्रयास निश्चित तौर पर धार्मिक आस्था को एक नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा यह रथ यात्रा 11 जुलाई को भी शहर का अवलोकन करेगी और भक्तों को दर्शन लाभ मिलेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles