मंदिर की दान पेटी चुराई, जशपुर पुलिस ने चंद घंटों में चोर दबोचाकुनकुरी में 8 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, दोनों आरोपी भेजे गए जेल

जशपुर जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। एक ओर पत्थलगांव थाना क्षेत्र में मंदिर की दान पेटी तोड़कर रुपए चुराने वाले आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं दूसरी ओर कुनकुरी में 8 लीटर अवैध देशी महुआ शराब के साथ एक आरोपी को धर दबोचा गया।दोनों मामलों में आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पहला मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्र का है। लुड़ेग गांव स्थित हनुमान मंदिर की दान पेटी को चोर ने बुधवार शाम तोड़ दिया था। दान पेटी में करीब 20 से 25 हजार रुपए रखे होने की बात पुजारी ने बताई थी। पुलिस को शिकायत मिलते ही तत्काल मामला बीएनएस की धारा 305 के तहत दर्ज किया गया। मुखबिर की सूचना पर 19 वर्षीय सद्दाम खान, निवासी रायकेरा, सीतापुर को सीतापुर से हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में सद्दाम ने अपराध स्वीकार कर लिया और उसकी निशानदेही पर 4,720 रुपये नकद बरामद किए गए। बाकी रकम उसने खर्च कर देने की बात कही है, जिसकी तफ्तीश अभी जारी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया कि धार्मिक स्थलों पर भी अपराध करने वाले अब कानून की पकड़ से नहीं बच सकते।दूसरा मामला थाना कुनकुरी क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बेहराटोली निवासी अनिल मिंज एक प्लास्टिक डिब्बे में कच्ची महुआ शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना की पुष्टि करते हुए पुलिस ने मौके से अनिल मिंज को पकड़ा और उसके पास से 8 लीटर अवैध देशी महुआ शराब बरामद की। आरोपी के पास शराब रखने का कोई वैध दस्तावेज नहीं था।पुलिस ने आरोपी अनिल मिंज को भी गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles