बुजुर्ग नहीं, समाज की छांव हैं ये ‘बरगद’ बिलासपुर पुलिस ने सियान चेतना कार्यक्रम में किया सम्मानसाल और गुलाब देकर जताया आदर, सीनियर सिटीज़न बोले पुलिस से मिला भरोसा और अपनापन

बिलासपुर पुलिस ने गुरुवार को एक भावुक और गरिमामय आयोजन करते हुए समाज के वरिष्ठ नागरिकों को नमन किया। ‘सियान चेतना’ अभियान के तहत हुए इस कार्यक्रम में 60 से 70 बुजुर्गों को साल और गुलाब फूल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने ये संदेश दिया कि वरिष्ठजन सिर्फ उम्र से बड़े नहीं, अनुभव और संस्कार से समाज के स्तंभ हैं।

कार्यक्रम का आयोजन बृहस्पति बाजार स्थित ‘ज्येष्ठ नागरिक अनुभव भवन’ में किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह के निर्देशन में हुए आयोजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह परिहार और सिविल लाइन थाना प्रभारी स्वयं मौजूद रहे।

अधिकारियों ने ससम्मान बुजुर्गों को साल व गुलाब देकर उनका आदर प्रकट किया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में बुजुर्गों को “बरगद का वृक्ष” बताते हुए कहा कि जिस प्रकार बरगद अपनी शाखाओं को साथ लेकर विशाल होता है, उसी तरह सीनियर सिटीज़न भी पूरे समाज को जोड़ने वाले आधार स्तंभ हैं।

उनके अनुभव, मार्गदर्शन और संस्कारों से समाज दिशा पाता है।इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित और उपाध्यक्ष डी.के. शर्मा ने बिलासपुर पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि पुलिस और समाज के बीच विश्वास का यह पुल भविष्य के लिए मिसाल बनेगा।

कार्यक्रम में प्रभात मिश्रा, डॉ. सुधाकर विवे, शीला शर्मा, डॉ. विद्याराम कृषनानी, ओमहरि मिश्रा समेत कई प्रमुख वरिष्ठजन उपस्थित रहे। मंच संचालन बाल गोविंद अग्रवाल ने भावुक अंदाज में किया।सियान चेतना’ सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की उस पीढ़ी के प्रति आदर और जिम्मेदारी का एहसास है, जिनकी छांव में आज की पीढ़ी खड़ी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles