38.6 C
Bilāspur
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

शोरूम मैनेजर ने 4.54 लाख की राशि हड़पी,मैनेजर पर अमानत में खयानत का केस दर्ज, सिरगिट्टी थाने में FIR

महिन्द्रा शोरूम सिरगिट्टी में पदस्थ सेल्स मैनेजर प्रशांत मिश्रा पर 4 लाख 54 हजार की राशि गबन कर अमानत में खयानत करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शोरूम के जीएम सेल्स चंदन पाण्डेय ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी ने पेन्ड्रा ब्रांच से ग्राहकों से ली गई राशि संस्थान में जमा नहीं की और रकम हड़प ली।शिकायत के मुताबिक, प्रशांत मिश्रा 17 अक्टूबर 2023 से शोरूम में सेल्स मैनेजर के रूप में कार्यरत था। उसका कार्य था कि वह पेन्ड्रा ब्रांच की डेली कलेक्शन को बिलासपुर के महिन्द्रा शोरूम में जमा करे। हाल ही में शोरूम प्रबंधन को यह जानकारी मिली कि ₹4.54 लाख की रकम ग्राहकों से ली गई, लेकिन उसे संस्था में जमा नहीं किया गया।शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस के गम्भीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच एएसआई वीरेन्द्र सिंह नेताम को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। मामले ने जिले में एक बार फिर शोरूम और बिक्री से जुड़ी आंतरिक निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles