38.6 C
Bilāspur
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

आशीर्वाद पैनल ने गवर्नर रमन ढेका को सौंपा ज्ञापन, तीन दिनों के भीतर फैसला नहीं लेने पर विद्यार्थियों ने भूख हड़ताल पर बैठने की दी चेतावनी l

डी.पी. विप्र महाविद्यालय एवं अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के मध्य स्वायत्त साशी को लेकर विगत कई महीनों से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में प्रकरण चल रहा था। जिसका निराकरण करते हुए उच्च न्यायालय द्वारा अपने आदेश में डीपी विप्र महाविद्यालय को स्वायत्त शासी घोषित करने हेतु उक्त विश्वविद्यालय को आदेशित किया था कि 30 दिनों के भीतर उक्त महाविद्यालय को स्वायत्त शासी महाविद्यालय घोषित करें।

परंतु अब तक विश्वविद्यालय ने इस संबंध में कोई नोटिफ़िकेशन महाविद्यालय को जारी नहीं किया जिससे उक्त महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी पुनः असमंजस में फंस गए हैं ।इसी तारतम्य में सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी ने अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति के समक्ष पहुंचे और ऑटोनमस्ते प्रदान करने हेतु अपनी मांग रखी वही आंदोलन की सूचना छत्तीसगढ़ के गवर्नर रमन ढेका को हुई

और वे विद्यार्थियों से मिलने स्वयं पहुंच गए जहां पर विद्यार्थियों द्वारा विश्वविद्यालय में हो रही गड़बड़ियों को उनके समक्ष रखा और विस्तार से उक्त सम्बन्ध में बातें बताइ जिस पर गवर्नर ने इस हेतु छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के निर्णय की प्रतियाँ माँगी और उनका अवलोकन किया साथ ही बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल को उचित कार्यवाही हेतु निर्देश दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles