32.7 C
Bilāspur
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले अब हर युवा राष्ट्र निर्माण का भागीदार बिना पर्ची-बिना खर्ची से पक्की नौकरी, आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ बन रहे हैं युवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 16वें रोजगार मेले में देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। पीएम ने इस मौके पर युवाओं को देश की नई ताकत बताया और कहा कि यह नियुक्तियां सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा की भागीदारी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को पक्की नौकरी देने के अभियान में पूरी तरह समर्पित है।बिना पर्ची, बिना खर्ची यही हमारी पहचान है। रोजगार मेलों के ज़रिए अब तक लाखों युवाओं को परमानेंट जॉब दी जा चुकी है।

आज जिन 51 हजार युवाओं को नियुक्त किया गया है, वे अब देश के लिए काम करेंगे।प्रधानमंत्री ने कहा कि चयनित युवाओं की नियुक्ति रेलवे, डाक विभाग, रक्षा, स्वास्थ्य, वित्तीय एवं औद्योगिक विकास जैसे अहम क्षेत्रों में हुई है। उन्होंने कहा विभाग भले अलग हों, लेकिन लक्ष्य एक है राष्ट्र सेवा। सूत्र एक नागरिक प्रथम।पीएम मोदी ने हालिया पांच देशों की विदेश यात्रा का ज़िक्र करते हुए कहा कि भारत की युवाशक्ति की गूंज आज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि भारत के पास डेमोग्राफी और डेमोक्रेसी दो असीमित शक्तियाँ हैं, जो देश के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी हैं।प्रधानमंत्री ने रोजगार आधारित प्रोत्साहन योजना की घोषणा का ज़िक्र करते हुए बताया कि सरकार पहली बार प्राइवेट सेक्टर में नौकरी पाने वाले युवाओं को 15,000 की राशि देगी।

इसके लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है और इससे करीब 3.5 करोड़ नए रोजगार सृजित होंगे।पीएम मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया और पीएलआई स्कीम ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को नई उड़ान दी है। भारत में अब ग्यारह लाख करोड़ रुपये की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हो रही है और 300 मोबाइल यूनिट्स में लाखों युवा काम कर रहे हैं। पहले जहां 2-4 यूनिट्स थीं, अब वो 300 हो चुकी हैं।डिफेंस सेक्टर की बात करते हुए पीएम ने कहा कि भारत अब दुनिया में सबसे अधिक लोकोमोटिव और मेट्रो कोच बनाने वाला देश बन चुका है। डिफेंस प्रोडक्शन का आंकड़ा सवा लाख करोड़ रुपये पार कर गया है, वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में 40 बिलियन डॉलर का एफडीआई आया है जिससे लाखों रोजगार बने हैं।प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पिछले दशक में 90 करोड़ से अधिक भारतीय नागरिकों को वेलफेयर योजनाओं के दायरे में लाया गया।

इससे सामाजिक सुरक्षा बढ़ी और लाखों नए रोजगार भी बने।पीएम मोदी ने युवाओं से कहाअब जब आपको जिम्मेदारी मिली है, तो आप देश के भविष्य के निर्माता हैं। खुद को निरंतर अपग्रेड करें, नए सपने देखें और देश को आगे ले जाएं।” उन्होंने कहा कि आने वाले 25 वर्ष भारत के विकास के लिए निर्णायक हैं और आपकी मेहनत ही भारत का भाग्य तय करेगी।कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में मौजूद केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह पूरा आयोजन नॉर्थ इंस्टिट्यूट रेलवे ग्राउंड के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री ने देशभर के लाभार्थियों को संबोधित किया।

बिलासपुर रेल मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं में खुशी की लहर दिखी। किसी ने कहा अब मैं भारतीय रेलवे में सेवा देने जा रहा हूँ, तो किसी ने कहा यह अवसर मेरे लिए आत्मनिर्भरता की शुरुआत है। ऑनलाइन माध्यम से सीधे पीएम से नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे पर गर्व साफ झलक रहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण के अंत में युवाओं से कहा कि सरकार अब सुविधा देने वाली बन रही है, रुकावट नहीं। उन्होंने सभी नव नियुक्त अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं और कहा आपकी प्रगति में ही देश का गौरव है। ऐसे आयोजनों से यह साफ है कि देश का भविष्य युवा हाथों में सुरक्षित है।इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू,विधायक शुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सिंह, डीआरएम, सीपीआरओ, सीनियर पीआरओ, सीनियर डीपीओ, मंडल पीआरओ सहित रेलवे के तमाम वरिष्ठ अधिकारी व बीजेपी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles