
ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बगीचा क्षेत्र के ग्राम सराई टोली व मुंडा टोली में गौवंश की हत्या कर मांस पकाकर खाने के मामले में एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।मनोज तिर्की, श्यामपति तिर्की, अलबीनूस तिर्की और अशोक केरकेट्टा को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।आरोपियों के पास से 1.6 किलो गौमांस जब्त किया गया है।बगीचा पुलिस को 12 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मनोज तिर्की अपने घर में गौमांस रखे हुए है।मौके पर दबिश के दौरान एक बर्तन में कच्चा मांस और कुकर में पका हुआ मांस मिला।पशु चिकित्सक द्वारा जांच के बाद गौवंश मांस की पुष्टि होने पर मामला छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई।पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि ग्राम गेरसा केरेडांड से एक व्यक्ति से गौवंश खरीद कर गांव के पास सुनसान जगह में हत्या की गई थी। सभी ने मिलकर मांस का बंटवारा किया और पकाकर खाया। मामले में चार अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। एसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि गौवंश से जुड़े अपराध में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।




