चेतना भवन में यातायात पुलिस ने लगाया मेगा मेडिकल कैंप, पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को मिला विशेषज्ञों का निशुल्क उपचार मुंबई और बिलासपुर के डॉक्टरों की टीम ने त्वचा व अन्य बीमारियों के लिए दिया परामर्श, IADVL के सहयोग से हुआ आयोजन

यातायात पुलिस द्वारा दिनांक 13 जुलाई को चेतना भवन रक्षित केंद्र में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में यातायात और पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेष रूप से त्वचा रोगों से पीड़ित लाभार्थियों को न केवल विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह मिली, बल्कि आवश्यक दवाइयों का वितरण भी निशुल्क किया गया।

शिविर का उद्देश्य पुलिस परिवार के लिए नियमित तनाव और अनियमित दिनचर्या से उपजी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करना था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देशन और एएसपी रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में आईएडीवीएल छत्तीसगढ़ का विशेष सहयोग रहा।देश के जाने-माने त्वचा विशेषज्ञों की टीम डॉ. दीपक सरकार, डॉ. जेपी स्वैन, डॉ. अदिति बंसल, डॉ. शिल्पी लकड़ा सहित अन्य विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं। डॉ. मोहन गुप्ता और डॉ. डेविड हेनरी के मार्गदर्शन में शिविर संचालित हुआ, जहां वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं ने खुलकर अपनी स्वास्थ्य समस्याएं साझा कीं।

शिविर संयोजक एएसपी रामगोपाल करियारे ने बताया कि पुलिसकर्मियों की व्यस्त दिनचर्या के चलते उनके परिवार भी मानसिक और शारीरिक समस्याओं से जूझते हैं। ऐसे शिविर से उन्हें समय पर परामर्श और इलाज की सुविधा मिलती है। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस विभाग की ओर से सभी चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles