
रविवार को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर की परीक्षा में दो युवतियां नकल मारते पकड़ी गई थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से किया जा रहे हैं इस नल को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के दो कार्यकर्ताओं ने पकड़ा था जिसके बाद इसे लेकर देर रात तक हंगामा चलता रहा लंबी पूछताछ के बाद देर शाम इस मामले में एफआईआर दर्ज किया गया।

वहीं अब मामले में लगातार विरोध प्रदर्शन का दौर भी देखा जा रहा है मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने बिलासपुर कलेक्टर को ज्ञापन सोपा इससे पहले कांग्रेस भवन से बड़ी संख्या में रैली के रूप में निकले भारतीय राष्ट्र छात्र संगठन के पदाधिकारी ने बिलासपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर यहां घेराव किया इस दौरान छात्र संगठन के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद थे जिन्होंने बिलासपुर कलेक्टर के प्रतिनिधि को ज्ञापन सोपा है

ज्ञापन में जहां मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की गई है तो वहीं पीडब्लूड़ी सब इंजन की परीक्षा को रद्द करने को भी कहा गया है इसके अलावा मामले की सीबीआई जांच की भी मांग कार्यकर्ताओं ने की है। ज्ञापन देने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि इस मामले पर अगर सरकार संज्ञान नहीं लेती है तो उच्च स्तर पर आंदोलन होगा और

रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी किया जाएगा क्योंकि मध्य प्रदेश में भी व्यापम घोटाला सामने आया था और अब छत्तीसगढ़ में भी इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं जिससे हजारों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है इस मामले पर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है और इस पर आगे की जांच की जा रही है।




