
ग्राम पंचायत लाखा के आश्रित ग्राम चिराईपानी से गेरवानी मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने आर्थिक नाकाबंदी कर दी है।ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत लाखा के आश्रित ग्राम चिराईपानी से गेरवानी मुख्य मार्ग की हालत बद से बदतर हैउद्योगों के भारी वाहनों से कच्ची सड़क पूरी तरह जर्जर, कीचड़ और गड्ढों से भरी हुई है।

ग्रामीण कई बार उद्योग प्रबंधकों से मरम्मत की मांग कर चुके है,लेकिन मांग पूरी ना होने से ग्रामीण नाराज़ हैं। लगातार इस तरह के मामले पूरे छत्तीसगढ़ से सामने आ रहे हैं लेकिन न जाने क्यों सरकार विकास के दावे कर रही है यह मामले जिस तरह से निरंतर देखे जा रहे हैं उसे तो स्पष्ट है कि सड़कों की स्थिति बेहद खराब है और अब इसे लेकर जन आक्रोश भी उत्पन्न हो रहा है।




