सफाई कर्मियों की वेतन विसंगति पर भड़की नाराजगी, BJMTUC ने किया सांकेतिक प्रदर्शन लायंस सर्विस कंपनी पर आरोप, सुरक्षा उपकरण और समय पर वेतन देने में नाकाम

नगर निगम की सफाई व्यवस्था में दिन-रात मेहनत करने वाले सफाई कर्मियों ने सोमवार को कोन्हेर गार्डन में BJMTUC के नेतृत्व में सांकेतिक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लायंस सर्विस लिमिटेड कंपनी के अधीन काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को न तो समय पर वेतन मिलता है और न ही मौसमी सुरक्षा उपकरण दिए जाते हैं। प्रदर्शन में वेतन वृद्धि, समय पर भुगतान और मानवीय सुविधाओं की मांग उठाई गई।BJMTUC के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन में संभाग अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, जिला अध्यक्ष शाहिद रज़ा, महासचिव संदीप कुमार, सचिव आकाश बघेल सहित सैकड़ों सफाई कर्मी शामिल हुए। संगठन ने कहा कि बिलासपुर नगर निगम को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलता है, लेकिन इसके असली नायक सफाई कर्मियों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। तीन शिफ्ट में काम करने के बावजूद उन्हें लगातार उपेक्षा और शोषण का सामना करना पड़ रहा है।प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रतिनिधियों ने जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा, जिसमें ठेका कंपनी के खिलाफ कार्रवाई, समय पर वेतन भुगतान और सफाई कर्मियों की मूलभूत जरूरतों को सुनिश्चित करने की मांग की गई। BJMTUC ने चेताया कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles