बिलासपुर पुलिस कंट्रोल रूम और डायल 112 का हुआ नया शुभारंभ आईटीएमएस बिल्डिंग में शिफ्ट, त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय की दिशा में बड़ा कदम

शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14 जुलाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह एवं कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पुलिस नियंत्रण कक्ष एवं डायल 112 के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। यह नया कंट्रोल रूम अब थाना तारबाहर परिसर स्थित आईटीएमएस बिल्डिंग में संचालित होगा, जिसे स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित किया गया है।

इस आधुनिक बिल्डिंग में अब पुलिस नियंत्रण कक्ष, डायल 112 और आईटीएमएस कार्यालय एक ही परिसर में कार्य करेंगे। इससे सूचना प्राप्ति के तुरंत बाद आपात स्थितियों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय बेहतर होगा। लगातार ड्यूटी में तैनात बल किसी भी घटना की सूचना पर तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार रहेगा, जिससे आमजन की समस्याओं का समाधान समय रहते किया जा सकेगा।

इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, ग्रामीण अर्चना झा, एसीसीयू अनुज कुमार, यातायात रामगोपाल करियारे, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। उद्घाटन कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles