26.7 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

शिव भक्ति में लीन दिखीं महिलाएं, शीतला मंदिर से रेलवे शिव मंदिर तक निकली कावड़ यात्रा

बिलासपुर सावन का पावन महीना आते ही शिव भक्तों में भक्ति और उल्लास चरम पर नजर आने लगता है। इसी क्रम में तारबाहर क्षेत्र स्थित शीतला मंदिर से एक भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें शिव परिवार की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी नजर आईं और अपने कंधे पर कावड़ लेकर शीतला मंदिर से रेलवे स्थित शिव मंदिर तक पैदल यात्रा करते हुए भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण करने पहुंचीं। यात्रा के दौरान वातावरण “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। कावड़ यात्रा की शुरुआत ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ हुई, जिसमें महिलाएं भक्ति भाव से सराबोर होकर नृत्य करती रहीं।

पूरे रास्ते भर भक्तिमय माहौल बना रहा और शिव नाम के संकीर्तन से श्रद्धालु झूम उठे। महिलाओं की यह आस्था देख कर राहगीर भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके।शिव परिवार की महिलाओं ने बताया कि यह आयोजन पिछले पाँच वर्षों से लगातार सावन माह में किया जा रहा है।

हर साल शीतला मंदिर से कावड़ लेकर महिलाएं भोलेनाथ के दर्शन व जलाभिषेक के लिए रेलवे स्थित शिव मंदिर तक पैदल यात्रा करती हैं। रेलवे शिव मंदिर पहुंचकर सभी श्रद्धालु महिलाओं ने विधिपूर्वक भगवान शिव का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-शांति की कामना की।

इस दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें भक्तों ने भाग लेकर शिव भक्ति में डूबे रहे। शिव परिवार की इस पहल को स्थानीय लोगों ने भी सराहा और इसे सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बताया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति और स्थानीय समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles