
श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित टाटा क्रोमा इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में मंगलवार शाम एक अज्ञात युवक ने बड़ी सफाई से डेमो टेबल से एक लाख रुपये से अधिक की कीमत वाला Samsung Galaxy Z Fold7 मोबाइल पार कर दिया। आरोपी घटना के वक्त किसी से बात करते हुए मोबाइल पैंट की जेब में डालकर चला गया।घटना की जानकारी शोरूम स्टाफ को कुछ मिनट बाद लगी, जब डेमो टेबल से मोबाइल गायब मिला।जिसके बाद मैनेजर लक्ष्मी राकेश ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें युवक को मोबाइल चुराते साफ देखा गया। तत्काल इसकी सूचना सिविल लाइन थाने को दी गई।पुलिस ने BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सीएसपी ने कहा कि आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।जल्द ही गिरफ्तार कर खुलासा किया जायेगा।सीएसपी ने बताया कि उन्हें शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने बड़ी चतुराई से नजरें बचाकर वारदात को अंजाम दिया।शिकायत के बाद पुलिस टीम आसपास के कैमरों की फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।




