
सड़क सुरक्षा को लेकर भाटापारा पुलिस ने एक प्रभावी पहल की। 16 जुलाई को आयोजित हेलमेट जागरूकता रैली में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता खुद स्कूटी चलाते हुए हेलमेट पहनकर शामिल हुईं और लोगों को नियमों के पालन की अपील की।रैली के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर एसपी ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने की अपील की।

नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 वाहन चालकों के मौके पर चालान भी काटे गए। इस दौरान हेलमेट का वितरण कर लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया गया।पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए ज़रूरी है।जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों में अनुशासित परिवहन संस्कृति विकसित करना ही इस रैली का मुख्य उद्देश्य है।




