32.6 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

झांसा देकर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर की मारपीट जशपुर पुलिस ने आरोपी तन्नु आलम को 24 घंटे में किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

डेढ़ साल तक शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी तन्नु आलम को जशपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने युवती को गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा दी, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा और बेहोश कर भाग गया।पुलिस के अनुसार, युवती और तन्नु आलम के बीच 2023 से प्रेम संबंध थे। 8 मार्च 2024 को आरोपी ने युवती को किराए के मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद भी लगातार शोषण करता रहा। मई 2024 में जब युवती गर्भवती हुई, तब आरोपी ने गर्भपात करा दिया और शादी का झांसा देता रहा।14 जुलाई को जब युवती ने उसकी दूसरी लड़कियों से बातचीत का विरोध किया, तो उसने मारपीट कर युवती को बेहोश कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना प्रभारी आशीष तिवारी की टीम ने करबला रोड स्थित घर से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles