ऑपरेशन सिंदूर की हीरो कैप्टन प्राची शर्मा का रतनपुर में भव्य स्वागत नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप के नेतृत्व में गूंजे जयघोष, नगर की बेटी पर गर्व

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट: ऑपरेशन सिंदूर की हीरो कैप्टन प्राची शर्मा का रतनपुर में भव्य स्वागत नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप के नेतृत्व में गूंजे जयघोष, नगर की बेटी पर गर्वएंकर: रतनपुर की बेटी और भारतीय सेना की कैप्टन डॉक्टर प्राची शर्मा का आज रतनपुर में प्रथम नगर आगमन हुआ। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब वे पहली बार अपने गृहनगर लौटीं, तो महामाया चौक पर उनका भव्य स्वागत नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप के नेतृत्व में किया गया।

इस मौके पर शहरवासियों ने जोरदार जयघोष के साथ उन्हें सम्मानित किया। कैप्टन प्राची शर्मा ने रतनपुर से पढ़ाई कर डॉक्टर की डिग्री ली और अब जम्मू में सेना में सेवा दे रही हैं। ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने के बाद जब वे पहली बार घर लौटीं, तो पूरे शहर ने उन्हें अपना गौरव बताया। नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप ने कहा कि प्राची शर्मा रतनपुर की लाडली बेटी हैं और आज पूरे नगर को उन पर गर्व है।

स्वागत समारोह में प्राची शर्मा के पिता अनिल शर्मा ने अपनी बेटी को अभिमान बताते हुए कहा कि वे युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। वहीं थाना प्रभारी नरेश चौहान ने भी प्राची की देश सेवा की सराहना करते हुए उन्हें रतनपुर का गौरव बताया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष बबलू दुर्गा कश्यप ने किया।

महामाया चौक पर हुए स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति की उपस्थिति रही। देशभक्ति के नारों के साथ पूरा माहौल गर्व और सम्मान से भर गया। रतनपुर की जनता ने एक स्वर में कहा बेटी हो तो ऐसी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles