32.6 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

पंजीयन के बाद भी किसानों को नहीं मिल रही खाद व केसीसी सुविधा,गोंडाडीह के किसान परेशान

बिलासपुर जिले के गोंडाडीह गांव के दर्जनों किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शिकायत की है कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित गोंडाडीह में पंजीयन क्रमांक 575 के अंतर्गत पंजीकृत होने के बावजूद उन्हें केसीसी ऋण और DAP, UREA खाद समय पर नहीं मिल पा रही है। इससे किसानों को खेती में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि बार-बार आवेदन और अनुरोध के बावजूद समिति द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे न सिर्फ फसल की बुवाई प्रभावित हो रही है बल्कि आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। किसान लगातार खाद वितरण में देरी की वजह से खेती से पीछे छूट रहे हैं। किसानों ने बताया कि समिति में पारदर्शिता की कमी है और किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। समय पर खाद और ऋण उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है। कई बार कार्यालय जाकर गुहार लगाने के बाद भी उचित सुनवाई नहीं हो पा रही है। इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं किसानों ने कलेक्टर से मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए ताकि KCC ऋण एवं UREA, DAP खाद की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित हो सके और किसानों को राहत मिल सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles