32.6 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

अमृत भारत योजना: डीआरएम ने किया उसलापुर स्टेशन का निरीक्षणअक्टूबर में हो सकता है लोकार्पण

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा बैठक में बिलासपुर डीआरएम समेत विभिन्न मंडलों के डीआरएम ने अमृत भारत योजना के तहत हो चुके कार्यों की स्थिति साझा की। बैठक में जिन स्टेशनों पर विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनके शीघ्र उद्घाटन को लेकर रूपरेखा तय की गई।इसी सिलसिले में बिलासपुर मंडल के डीआरएम बुधवार देर रात उसलापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और प्लेटफॉर्म व स्टेशन परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्धारित समयसीमा में कार्यों को हर हाल में पूरा किया जाए।माना जा रहा है कि अक्टूबर महीने में उसलापुर स्टेशन का औपचारिक लोकार्पण हो सकता है। फिलहाल स्टेशन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और रेलवे प्रबंधन इसे एक मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles