32.6 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

एसएसपी ने लिया ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा, चौक-चौराहों पर सुधारात्मक कार्रवाई शुरू खमतराई चौक में लगाए गए स्टॉपर-बैरिकेड्स, रॉन्ग साइड चलने वालों को दी समझाइश

एसएसपी रजनेश सिंह ने गुरुवार को शहर के व्यस्ततम चौक-चौराहों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उनके दिशा-निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे और उनकी टीम लगातार शहर में सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है।

इसी क्रम में एसएसपी स्वयं सरकंडा पहुंचे, जहां उन्होंने खमतराई चौक सहित कई स्थानों का निरीक्षण किया और स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर सुझाव लिए। खमतराई चौक में यातायात दबाव को देखते हुए स्टॉपर और बैरिकेड्स लगाकर व्यवस्था सुधारने की पहल की गई है।

वर्तमान में बारिश के मौसम में अचानक यातायात दबाव बढ़ जाता है, ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने शहर के प्रमुख चौकों पर विशेष योजना बनाकर कार्य शुरू कर दिया है। निरीक्षण के दौरान कुछ वाहन चालक रॉन्ग साइड से आते पाए गए, जिन्हें समझाइश दी गई।

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि शहर में वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में सभी वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि सुचारू आवागमन बना रहे और किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles