
जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गौ-तस्कर महताब खान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बोलेरो में 5 गौ-वंश को भरकर झारखंड ले जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि बोलेरो वाहन CG 15 B 0906 में गौ-तस्करी हो रही है। इस पर थाना लोदाम और कुनकुरी की संयुक्त टीम ने पीछा किया और करीब 70 किमी की मशक्कत के बाद आरोपी को दबोच लिया।भागने के दौरान तस्करों ने बोलेरो वाहन से एक घर को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और बाद में गाड़ी को बस्ती में छिपा दिया। कुछ देर बाद आरोपी गौ-वंश को मारते-पीटते ऑपरेशन शंखनाद की बड़ी सफलता 70 किमी पीछा कर जशपुर पुलिस ने पकड़ा गौ-तस्कर महताब खान, बोलेरो और मवेशी जब्तपैदल ले जा रहे थे, तभी पुलिस को देखकर सभी फरार हो गए।

मौके से 5 मवेशी और बोलेरो वाहन को पुलिस ने जब्त किया।स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ में गौ-तस्करी में महताब खान और उसके साथियों का नाम सामने आया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर महताब खान को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया और बताया कि चरखापारा से मवेशी लोड कर झारखंड ले जाना था। साथियों की तलाश जारी है।थाना लोदाम में आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धाराएं 4, 6, 10 व पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन शंखनाद के जरिए गौ-तस्करों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




