साइंस कॉलेज के पास संदिग्ध हालात में युवक की लाश मिर्गी का मरीज था मृतक, मौत के पीछे कई आशंकाएं

सरकंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह साइंस कॉलेज के पास एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अटल आवास निवासी के रूप में हुई है, जो मिर्गी का मरीज बताया गया है।प्रारंभिक तौर पर मिर्गी का दौरा पड़ने से मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस इसे संदेहास्पद मानते हुए जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत की असली वजह साफ हो सके।लाश मिलने की खबर से मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना को लेकर आसपास के लोगों में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस ने हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles