ठेकेदारी वर्चस्व में की गई हत्या आत्महत्या का रचाया नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा के सारागांव थाना क्षेत्र में ठेकेदार प्रेमलाल पांडेय की हत्या कर उसे आत्महत्या दिखाने की सनसनीखेज साजिश रची गई। मृतक का शव कमरीद गांव के एक मकान में फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने गहराई से जांच की तो मामला हत्या का निकला।साइबर टीम और थाना पुलिस की पूछताछ में आरोपियों भीष्मनारायण उर्फ राहुल और हेमराज पटेल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दोनों ने ठेकेदारी वर्चस्व और लगातार गाली-गलौज से तंग आकर हत्या की योजना बनाई और रस्सी से गला घोंटकर फांसी पर लटका दिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ BNS की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपियों को पकड़ने में थाना सारागांव और साइबर सेल की संयुक्त टीम की भूमिका अहम रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles