38.3 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

284 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार बिलासपुर पुलिस की प्रहार कार्रवाई में 35 लाख की तस्करी नाकाम

बिलासपुर पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह के निर्देशन में तोरवा थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने प्रहार-2 ऑपरेशन के तहत 284 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया।आरोपियों के कब्जे से एक सफेद रंग की अर्टिगा कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।गिरफ्तार आरोपियों में गजेंद्र गोस्वामी निवासी मंडला और नयन कुमार निवासी सिवनी, दोनों मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।

आरोपियों के कब्जे से 284 पैकेट गांजा जब्त किया गया, जिसे ब्राउन टेप से लपेटकर कार में छिपाया गया था। पुलिस ने एक सफेद अर्टिगा कार दो मोबाइल और एक आईफोन भी जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है।मामले की जानकारी एसीसीयू को एक विशेष सूचना के जरिए मिली थी कि भारी मात्रा में गांजा रायपुर से मध्यप्रदेश की ओर तस्करी किया जा रहा है। सूचना पर तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों को तोरवा क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा।

दोनों तस्कर विवेकानंद इंजीनियरिंग कॉलेज के पास अर्टिगा कार से गांजा लेकर भाग रहे थे, लेकिन टीम की मुस्तैदी से वे पकड़ में आ गए।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ के दौरान गांजा तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चैन और अन्य साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है। बिलासपुर पुलिस का यह ऑपरेशन अंतरराज्यीय तस्करों पर लगाम कसने की बड़ी पहल मानी जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles