38.3 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

ऊंट की जान बचाने जंगल में उतरे लव कुश कश्यप,ग्रामीणों संग किया रेस्क्यू,,जंगल के गड्ढे में फंसे बेबस जीव को मिला इंसानियत का सहारा

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

बिलासपुर :- रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप ने एक मिसाल पेश करते हुए जंगल के गहरे गड्ढे में फंसे एक ऊंट को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। ये पूरी घटना रविवार सुबह लालपुर फुलवारीपारा के जंगलों में घटी, जहां एक भटके ऊंट के गड्ढे में गिरने की सूचना मिलने पर लव कुश कश्यप ने तत्काल बचाव कार्य की कमान संभाली।

जानकारी के मुताबिक, जंगल में विचरण कर रहा ऊंट अचानक गहरे गड्ढे में गिरकर बुरी तरह फंस गया था। इसकी खबर लालपुर निवासी एक यादव युवक ने नगर पालिका अध्यक्ष को दी। सूचना मिलते ही लव कुश कश्यप अपने छोटे भाई बिज्जू कश्यप और कुछ नवयुवकों की टीम के साथ शाम होते ही मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने जान जोखिम में डालकर ऊंट को निकालने की भरपूर कोशिश की। हालांकि ऊंट की स्थिति इतनी गंभीर थी कि रात के अंधेरे में रेस्क्यू कर पाना संभव नहीं हो सका। लेकिन मानवता की इस लड़ाई में हार मानने का सवाल नहीं था। अगली सुबह फिर ग्रामीणों की मदद ली गई और एकजुट होकर पूरी मेहनत से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।


अंततः सभी के अथक प्रयासों से ऊंट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह घटना न केवल इंसानियत की एक मिसाल है, बल्कि नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक भी है, जो संकट की घड़ी में हमेशा सबसे आगे खड़े नजर आते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles