
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कार्यरत संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ ने अपनी दो प्रमुख मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन का ऐलान किया गया।संघ का कहना है कि वे साल 2020 से लगातार सेवा दे रहे हैं और शैक्षणिक व प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके बावजूद उन्हें नियमित वेतन, पेंशन और शिक्षा विभाग में समावेशन जैसे मूल अधिकार अब तक नहीं मिले हैं।




